जबलपुरमध्य प्रदेश

CRIME NEWS JABALPUR, जबलपुर में हैरतंगेज ठगी : सरकारी नौकरी का फर्जी ज्वॉइनिंग लैटर देकर लाखों रुपये की ठगी

जबलपुर, यशभारत। रांझी में कोर्ट में चपरासी और रेलवे में टीसी की नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी ज्वाइनिंग आदेश देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने अनेक लोगों से ठगी कर लाखों रुपये ऐंठकर फरार हो गया था। मामले की जांच जारी है।

जानकारी अनुसार अनिकेत तिवारी निवासी घमापुर ने पुलिस को बताया कि पान का ठेला लगता है। उसे पता चला कि टीकाराम शर्मा नौकरी लगवाता है तब वह टीकाराम शर्मा के घर मकान पनेहरा पेट्रोल पम्प के पीछे जी.सी.एफ. स्टेट जाकर मिला और उससे नौकरी लगवाने के लिये कहा तब टीकाराम शर्मा ने कहा कि वह तुम्हारी नौकरी कोर्ट में चपरासी के पद पर लगवा देगा और 30 हजार रूपये नगद ले लिया। फिर कहा कि रेल्वे में टीसी की नौकरी लगवा दूंगा तुम मुझे 6 लाख रूपये दो जिसके बाद लाखों रुपये लिए लेकिन नौकरी नहीं लगववाई। पीडि़त ने बताया कि रेलवे में टीसी के लिए जबलपुर आकर इसने रांझी अस्पताल में मेडिकल करवाया और कहा कि तुम्हार लेटर पोस्ट आफिस से निकलने वाला है, पैसा लगेगा मुझे 2,50,000 रूपये और दो तब मैंने उसके घर जाकर 2,50,000 रूपये केश टीकाराम शर्मा को दिया । जिसके बाद पश्चिम मध्य रेल्वे जबलपुर के महाप्रबंधक के व्दारा जारी ज्वाइनिंग लेटर टिकिटकलेक्टर के पद पर स्थापना हेतु ज्वाइनिंग लेटर मुझे दिया और कहा कि आज कल मे तुम्हारी ज्वाइनिंग रेल्वे मे करवा दूंगा, मैने रेल्वे जबलपुर आफिस में जाकर पता किया तो ज्वाइनिंग लेटर फर्जी था। आरोपी ने करीब पांच लाख रुपये की ठगी की और रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद वह रुपये मांगने घर गया तो आरोपी ने एक अन्य के साथ उसे न्यायालय जबलपुर के नाम से न्याय सेवा सदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर में तामीलकर्ता के पद पर सचिव व्दारा निर्धारित किया जाता है का आदेश व्हाटसएप पर सेण्ड किया जो भी फर्जी था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button