देश
Trending

Crime News:सड़क के किनारे मिली पूरी तरह से जली लड़की की लाश,3 दिन पहले हुई थी शादी,जाने पूरा मामला

Crime News:बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी में एक नवविवाहिता के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है जिससे सनसनी फैल गई है। नवविवाहिता पर रिश्‍तेदारों ने तेजाब डाल दिया जो मंगलवार सुबह गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली। युवती के मुंह के अंदर भी तेजाब डाला गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने बताया कि युवती का चेहरा, गला और छाती तथा दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए हैं।

22 अप्रैल को हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक थाना शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 22 अप्रैल को फरीदपुर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में हुई थी। बताया गया है कि शादी के वक्त युवती की तबीयत बिगड़ गई थी इसके बाद उसे बिना फेरे के ही विदा कर दिया गया था। मंगलवार सुबह ससुराल से करीब 50 किमी दूर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अगरास-शंखा रोड पर कॉलेज के पास वो बेहोश पड़ी मिली।

50 फीसदी तक झुलसी युवती

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि युवती पर कोई रासायनिक पदार्थ डाला गया गया है। आंखों से लेकर शरीर का 50 फीसदी हिस्सा झुलसा हुआ है। उन्होंने कहा कि होश आने पर अस्पताल में महिला ने अपना नाम और गांव का नाम पुलिस को लिखकर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘युवती नवविवाहिता है जिसकी पहचान हो चुकी है और जांच में यह भी पता चला है कि हाल ही में उसकी शादी हुई थी। मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क किया गया है।’’

Also Read:7th Pay Commission News कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, डीए के बाद अब बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी संभव जाने पूरी बात 

अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उसके रिश्तेदारों ने उस पर किसी रसायन से हमला किया था।” पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल के डॉक्टर महिला को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सड़क पर आते-जाते राहगीरों ने जब महिला को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही घटना की सच्चाई पता लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button