जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चोरी के ट्रक की कटिंग कर रहे गोदाम में क्राइम ब्रांच का छापा

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरी खिरिया बाईपास के पास पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से वाहनों को काटने वाले एक गोदाम का भंडाफोड़ किया।
मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। छापे के दौरान एक ट्रक को मौके पर काटा जा रहा था, जबकि एक अन्य ट्रक पहले ही पूरी तरह काटा जा चुका था। पुलिस ने ट्रक के कलपुर्जे जब्त कर लिए हैं।
गोदाम परिसर में चार अन्य चार पहिया वाहन भी खड़े मिले, जिन्हें काटने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी मोहम्मद आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के वाहन उसे कौन उपलब्ध कराता था और इस गिरोह के तार किन-किन शहरों से जुड़े हैं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button