भोपालमध्य प्रदेश

भोपालः थाने के पास बने गोदाम पर क्राइम ब्रांच का छापा, 60 लाख की अवैध शराब जब्त

भोपालः थाने के पास बने गोदाम पर क्राइम ब्रांच का छापा, 60 लाख की अवैध शराब जब्त

​तीन आरोपी गिरफ्तार, बैरागढ़ के शराब कारोबारी से जुड़े तार; 888 पेटी शराब बरामद

भोपाल, यशभारत। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक संदिग्ध कार से 19 पेटी शराब जब्त करने के बाद, तस्करों की निशानदेही पर अशोका गार्डन क्षेत्र में एक गुप्त गोडाउन पर छापा मारा, जहाँ से 888 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एकतापुरी मैदान (अशोका गार्डन) के पास काले रंग की महिन्द्रा एक्सयूवी 300 (बिना नंबर/संदिग्ध) से शराब की तस्करी की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी की डिग्गी और पीछे की सीट से 19 पेटियों में भरी 176 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई।

WhatsApp Image 2025 12 20 at 12.20.30
गुप्त शेड में छिपा था स्टॉक, कोई रिकॉर्ड नहीं मिला
पकड़े गए आरोपी राजेश मीणा, रामा अहिरवार और गजेंद्र रावत से पूछताछ के बाद पुलिस एकतापुरी स्थित एक गुप्त गोडाउन तक पहुँची। यहाँ बिना किसी साइन बोर्ड या वैध दस्तावेजों के हजारों लीटर शराब डंप की गई थी। मौके पर न तो स्टॉक रजिस्टर मिला और न ही आबकारी विभाग का कोई परमिट। पुलिस ने तत्काल 888 पेटी शराब के साथ गोडाउन को सील कर दिया है।
डिजिटल ट्रांजेक्शन से खुलेगा मुख्य सरगना का राज

इनका कहना है…
क्राइम ब्रांच की टीम ने गोडाउन पर छापा मारा है जिसमें भारी मात्रा में अवेध शराब जब्त की है। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए लावारिस और बिना रजिस्टर्ड गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे थे। अब पुलिस आरोपियों के व्हाट्सएप चैट, यूपीएआई पेमेंट और बैंक डिटेल्स खंगाल रही है ताकि इस अवैध कारोबार के पीछे छिपे असली ठेकेदारों और मैनेजर्स तक पहुँचा जा सके।
पुलिस उपायुक्त (अपराध)- अखिल पटेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button