जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मामूली विवाद से तमतमाया चचेरा ससुर, बहु को कुदाली से काट फेंका, तीन मासूम हुए बेसहारा

बिहार के मधुबनी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को मामूली सी बात पर मौत के घाट उतार दिया गया। दरअसल यह घटना कलुआही थाना क्षेत्र में पड़ने वाले नरार धत्ता टोल की है। रात करीब साढे नौ बजे घर में मामूली सा झगड़ा हो गया। झगड़े की वजह बच्चे थे। दरअसल बच्चों को लेकर हुए आपसी विवाद में चचेरा ससुर तिलमिला गया। उसने आव देखा न ताव और महिला की हत्या कर दी।

शनिवार रात करीब 9:30 बजे धर्मेंद्र यादव की पत्नी रिंकू यादव अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। तभी बच्चों को लेकर चचेरे ससुर से कहा-सुनी हुई और बहस बढ़ती ही चली गई। विवाद घटने का नाम ही नहीं ले रहा था। गुस्साए ससुर ने अपना आपा खो दिया और इतनी छोटी सी बात पर हमला बोल दिया। ससुर मुक्तिनाथ यादव ने कुदाली से उसकी काटकर हत्या कर दी।

कुदाली का वार इतना घातक था कि रिंकू देवी की मौक पर ही मौत हो गई। रिंकू देवी की मौत से कोहराम मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कलुआही के थानाध्यक्ष सपन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतिका का पति धर्मेद्र यादव रूस में रहता है। मृतिका घर पर अकेली ही रहती थी। रिंकू यादव के तीन बच्चे हैं। दो लड़कियां जिनकी उम्र, 6 साल और ढाई साल हैं। सबसे छोटा एक लड़का है जिसकी उम्र एक साल है। इन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu