जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अवैध डेरी और गंदगी फैलाने वालों पर निगम की सख्त कार्रवाई

Corporation takes strict action against illegal dairies and those spreading filth

अवैध डेरी और गंदगी फैलाने वालों पर निगम की सख्त कार्रवाई

जबलपुर, यश भारत। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने अवैध डेरियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर सभी 16 संभागों में संयुक्त कार्रवाई की गई।

ओजस अपार्टमेंट की पार्किंग में अवैध रूप से संचालित डेरी पर निगम की टीम ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और वहां रखे पशुधन को तत्काल अन्यत्र शिफ्ट कराया। निगम का यह कदम शहर में अवैध पशुपालन गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए, निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 63 नागरिकों पर भी चालानी कार्रवाई की। मौके पर ही 60 हजार 700 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला गया। निगमायुक्त ने स्वास्थ्य, फायर और अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों को इस अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button