भाजपा नेताओं का विवाद: किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ने आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक पर लगाया 50 लाख की वसूली का आरोप


जबलपुर, यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं के पैसों के लेनदेन का विवाद संजीवनी नगर थाने पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रमोद कुर्मी ने भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश पटेल पर 50 लख रुपए की जबरन उगाही का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई थी। वहीं राकेश पटेल इसे पैसों के लेनदेन का मामला बता रहे हैं।
यह है मामला
भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रमोद कुर्मी का आरोप है कि उनके संजीवनी नगर स्थित घर के सामने दो लड़के कार से आए और उन्होंने राकेश पटेल का नाम लेते हुए 50 लख रुपए देने की मांग की और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने संजीवनी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस द्वारा दो लड़कों को गिरफ्तार भी किया गया। प्रमोद कुर्मी ने राकेश पटेल के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सोमवार को एसपी कार्यालय में ज्ञापन भी दिया है। वही राकेश पटेल का कहना है कि सारे आरोप वे बुनियाद है उन्हें प्रमोद कर्मी से 20 लख रुपए लेने हैं जो उन्होंने उधार दिए थे जिसको लेकर यह सब आरोप लगाये जा रहे हैं।
पहले थे करीबी
भाजपा नेताओं का कहना है कि पहले प्रमोद कुर्मी और राकेश पटेल करीबी हुआ करते थे। एक दूसरे के कार्यक्रमों में एक दूसरे की फोटो लगाया करते थे, साथ में रहा करते थे। अब उसके बाद इनके बीच में क्या मतभेद हो गए कि मामला थाने तक पहुंच गया है। हालांकि भाजपा के बड़े नेताओं ने दोनों ही लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर मामला सुलझाने की नसीहत दी है क्योंकि इस पूरे मामले में पार्टी की भी बदनामी हो रही है।