जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ऑटो चालक की मनमानी से परेशान हुई छात्रा

पुलिस को बताइए अपनी व्यथा वीडियो हुआ वायरल

जबलपुर, यश भारत। निजी कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा ऑटो चालक की मनमानी का शिकार हो गई। छात्रा ने ऑटो में बैठकर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 तक जाने के लिए कहा था, लेकिन बीच रास्ते चालक ने दूसरे रूट की सवारी भी बिठा ली और छात्रा को इधर-उधर घुमाता रहा।परेशान छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए हाईकोर्ट के पास ऑटो रुकवाया और वहां मौजूद पुलिस को अपनी समस्या बताई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि चालक जानबूझकर रास्ता बदल रहा था और उसे समय पर स्टेशन नहीं पहुंचा रहा था।पुलिस ने तुरंत ऑटो चालक को समझाया और छात्रा को दूसरे ऑटो में सुरक्षित बैठाकर रवानाकिया।इस घटना के बाद शहर की छात्राओं ने कहा कि शहर में ऑटो चालकों की मनमानी और मनचाहा किराया वसूलने की आदत आम हो गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button