भोपालमध्य प्रदेश

नाले में उतरकर गैस बनाने की कोशिश, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

नाले में उतरकर गैस बनाने की कोशिश, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

यश भारत भोपाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नाले में उतर गए और पाइप डालकर गैस निकालने की प्रतीकात्मक कोशिश की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन के अनुसार नाले में पाइप डालकर गैस निकालने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब गैस निकालने में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने वहीं चूल्हा जलाकर चाय बनाकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश को विकास के बजाय पुराने दौर की ओर धकेल दिया है। उनका आरोप था कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है और सरकार की नीतियों के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार से जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button