भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन

यशभारत भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस मुख्यालय के सामने मंत्री विजय शाह की फोटो दिखाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता हाथ में हथकड़ी और मंत्री शाह का मुखौटा लगाए भी नजर आए। कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने कहा कि मोहन सरकार विजय शाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, इसलिए उंन्होने यह सांकेतिक गिरफ्तारी की है और अब हम इसे हबीबगंज पुलिस के हवाले करेंगे। हमे गर्व है सोफिया कुरैशी पर जिसने देश की सेना का मान बढ़ाने का काम किया है और हम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हम स्वागत करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button