एम्स अस्पताल के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया बच्चों के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन

एम्स अस्पताल के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया बच्चों के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन
भोपाल । भोपाल स्थित एम्स अस्पताल परिसर में कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल परिसर के बाहर उपस्थित बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया । इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जातिगत जनगणना की मांग को मजबूती देने और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त किया। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर मानवता और सेवा भावना का संदेश दिया गया। इस सेवा कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना चंद्रक्रांत दुबे गुड्डू चौहान प्रकाश चौकसे, सोनू भाबा प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, अभिनव बरोलियां राहुल राठौर योगेश सराठे की गरिमामयी उपस्थिति रही।







