जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बगासपुर मे अवैधानिक रूप से चिन्हित मकानों पर कार्यवाही रोकने कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

गोटेगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगासपुर में लघु उद्योग विभाग द्वारा प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है इस प्रोजेक्ट के तहत ग्राम बगासपुर के लगभग 250 मकानों को चिंन्हित किया गया है जो कि अवैधानिक रूप से किया जा रहा है, इसी मामले को लेकर आज नरसिंहपुर जिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देश पर जितिन राज एवं अरविन्द पटेल के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा गया एवं कार्यवाही रोकने की मांग की गई, ज्ञापन के दौरान जिला एवं गोटेगाँव विधानसभा के कांग्रेस जनप्रतिनिधि एवं बगासपुर के स्थानीय जन मौजूद रहे, ज्ञापन के दौरान जितिन राज ने बताया कि इन मकानों को चिन्हित करने का उद्देश्य क्या है यह अभी तक विभाग द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है जबकि ये मकान प्रधानमंत्री आवास योजना एवं इंदिरा आवास योजना के तहत् बने है एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत् इनमें शौचालय बने है पेय जल योजना के तहत इन मकानों में पाइप लाइन डाली गई है जिसका ये ग्राम वासी टैक्स भुगतान भी कर रहे है, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों का उद्देश्य गरीब श्रमिक पिछड़े दलित कृषक लोगों को लाभ देना है और किसी भी योजना निगम सरकार कंपनी को इन मकानों को तोड़ने का अधिकार नहीं है, एक और सरकार जहां चिल्ला चिल्ला कर गरीबों को मकान देने की बात करती है वहीं दूसरी ओर सरकार दबे पाँव गरीबों के आशियानों को उजड़ने का काम कर रही है. पत्रकारों के माध्यम से जितिन राज ने सरकार से अपील की कि जल्द जल्द से सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्यवाही को रूकवाये एवं अपने वचन का पालन करें अन्यथा कार्यवाही ना रुकने कि दशा मे नरसिंहपुर जिला कांग्रेस बगासपुर की जनता की लड़ाई के लिए हर संभव प्रयास करेगी एवं उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सरकार की होगी.
ज्ञापन के दौरान जितिन राज, अरविंद पटेल,आशीष राय, तिलक चौहान, ब्रजेश चौधरी, संतोष चौधरी,सोनू सिंह, राठौड़ कल्याण चौधरी, गुड्डू चौधरी, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन, महिलाएं उपस्थित रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button