जयहिन्द सभा में कांग्रेस ने भरी हुंकार: ऑपरेशन सिन्दूर में सेना के पराक्रम को किया सलाम, सेना के अपमान पर भाजपा नेताओं पर निशाना

जबलपुर यश भारत। शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा जबलपुर में जय हिंद सभा का आयोजन किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभा का आयोजन जबलपुर स्थित शहीद स्मारक में हुआ जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर कांग्रेस पार्टी देशभर में जय हिंद सभा आयोजित कर रही है। इसी क्रम में जबलपुर में सभा का आयोजन किया गया। समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम स्थल पर वक्ताओं द्वारा सेना के पराक्रम और भाजपा नेताओं द्वारा सेना के अपमान में दिए गए बयानों का मुद्दत जोर-शोर से उठाया गया। मंच पर जो बैनर लगाया गया था उसमें एक ओर जहां मल्लिकार्जुन खड़के और राहुल गांधी की तस्वीर लगाई गई थी वहीं दूसरी तरफ भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई लड़ाई की तस्वीर भी लगाई गई थी और साथ में इंदिरा गांधी की तस्वीर भी लगाई गई है जो स्पष्ट संदेश दे रही है।

शौर्य स्मारक में अमर शहीदों को सलामी
जबलपुर यश भारत। गोल बाजार में आज आयोजित हो रही कांग्रेस की जय हिंद सभा के पूर्व कांग्रेस नेताओं ने कैंट स्थित शोर्य स्मारक पहुंचकर देश की संप्रभुता के लिए बलिदान देने वाले शहीद वीर सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें न केवल पुष्पांजलि अर्पित की बल्कि शहीदों को सैल्यूट भी किया। पुष्प चक्र अर्पितकरने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विधायक रजनीश सिंह पूर्व विधायक संजय शर्मा विधायक मधु भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की भी रही उपस्थित 11:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव सहित अन्य पूर्व सैनिक भी उपस्थिति रहे जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व विंग कमांडर अरुण पांडे कमांडर अरुण गौतम सूबेदार वायी डी सिंह संजय तिवारी गजेंद्र सिंह जीपी पांडे एसके सिंह एन चतुर्वेदी शब्बीर खान आदि प्रमुख रहे। यह सभी पूर्व सेन्य अधिकारी हैं। इसके अलावा भी पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस के पूर्व सैनिकों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
कांग्रेस के यह नेता रहे मौजूद
सैनिकों के सम्मान में शौर्य स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नेताओं में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर नीखरा नकुलनाथ पूर्व मंत्री तरुण भनोट आलोक मिश्रा अभिषेक चौकसे राकेश सैनी विवेक अवस्थी विजय रजक सचिन रजक सहित अन्य कांग्रेस नेता और महिला नेत्री के अलावा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की उपरांत सभी नेतागण मुख्य आयोजन स्थल शहीद स्मारक गोल बाजार के लिए रवाना हो गए थे। यह यह पूरा कार्यक्रम सेना के सम्मान के लिए पूरी तरह से गरिमामयी रहा।
सेना के सम्मान से खिलवाड़ करना बंद करें सरकार
जय हिंद सभा में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार और उससे जुड़े लोग जिस तरह से सेना का अपमान कर रहे हैं उनके खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कर्नल सोफिया को आतंकवादी की बहन बताने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की मामले में सरकार की चुप्पी आश्चर्य जनक है। सेना धर्मनिरपेक्ष होती है जब भी कोई युद्ध होता है तो सेना के जवान अपना धर्म भूलकर युद्ध भूमि में अपनी जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटते ऐसे में उनका इस तरह से अपमान करना कहां तक उचित है। यदि सरकार ऐसे मामलों में कार्यवाही नहीं करती तो पूर्व सैनिक सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब तक जो भी युद्ध हुये है सभी में भारतीय सेना ने दुश्मनों को न केवल मुंहतोड़ जवाब दिया बल्कि जीत भी दिलाई है और यह जीत किसी एक धर्म के सैनिक के द्वारा नहीं हुई युद्ध में भाग लेने वाले सभी सैनिक अलग-अलग धर्म से थे। यदि सरकार सचमुच सेना के सम्मान की रक्षा की बात करती है तो उसे पूर्व में मिलने वाली पूर्व सैनिकों की सुविधा जो बंद कर दी गई है उन्हें तत्काल बहाल करना चाहिए साथ ही सैनिकों को और सुविधाएं देनी चाहिए उन्हें हतोत्साहित करने की बजाय ऐसी कम करने चाहिए जो सेना में जोश भरे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। सेना के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए इस मंच के माध्यम से हम अपनी सेना को सैल्यूट करते हैं।
जबलपुर के चयन का निर्णय सही था: सांसद तंखा
सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण ने कहा कि कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए जबलपुर उपयुक्त था। इसके लिए उन्होंने जबलपुर के पुराने इतिहास की बात कही, उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पूर्व में सेना और देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में चर्चा की और कई पुराने वाक्ये बताएं । साथ ही साथ उन्होंने सेना के सौर्य्य और पराक्रम की बात भी कहीं। राज्यसभा संसाधन का जबलपुर से गहरा नाता है और रक्षा क्षेत्र में जबलपुर का नाम महत्वपूर्ण है, साथ ही साथ स्वतंत्रता संग्राम को लेकर भी जबलपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में सांसद तंखा ने मंच से सेना के पराक्रम और सेना के आधुनिकीकरण की बात भी कहीं
शौर्य से कायल हुई दुनिया
पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जो सैनिक कार्यवाही की उसकी पूरी दुनिया कायल हो गई। भारतीय सेना ने दुश्मन देश के एक-एक आतंकी ठिकाने को जिस तरह से नेस्तानाबूत किया उसकी कोई मिसाल नहीं है। जिस तरह की सैनिक कार्रवाई 1971 के युद्ध में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा कराई गई थी और पाकिस्तान दो भागों में बंट गया था ऐसी ही कार्यवाही वर्तमान सरकार को भी करनी चाहिए थी। उन्होंने भारतीय सेना को मंच से नमन करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया।
भाजपा ने किया राजनीतिककरण
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सेवा का राजनीतिककरण नहीं किया लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ऐसा ही कर रही है जो अफसोजनक है। उन्होंने कर्नल सोफिया सोफिया के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों की न केवल निंदा की बल्कि सरकार से मांग भी की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कदम उठाकर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कांग्रेस सरकार के द्वारा दिए जाने वाले ओबीसी आरक्षण को भी बहाल करने की मांग उठाई साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद ज्ञापित किया की जाति जनगणना का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने ही उठाया था और आज सरकार को यह काम करना पड़ रहा है जो कहीं ना कहीं राहुल गांधी की दूरगामी सोच का परिणाम है। उन्होंने भारत की सेवा पर गर्व जताते हुए सेल्यूट किया और कहा कि कांग्रेस हमेशा सेना की साथ रही है और आगे भी सेना के साथ रहेगी।