
कांग्रेस नेता रामेंद्र बड़गैयाँ का मेदांता अस्पताल में निधन, पार्थिव शरीर हर्षित नगर लाया जाएगा
जबलपुर, यश भारत। कांग्रेस नेता एवं पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, ग्राम पड़रिया निवासी रामेंद्र बड़गैयाँ का गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ महीनों से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे, हालांकि हाल ही में उन्होंने इस बीमारी से निजात पा ली थी।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले अचानक उनके सिर में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
रामेंद्र बड़गैयाँ का पार्थिव शरीर गुरुग्राम से जबलपुर लाकर शताब्दीपुरम के समीप हर्षित नगर स्थित निवास पर रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज रविवार शाम 3 :00 बजे रानी ताल मुक्ति धाम में संपन्न होगा।
स्व. रामेंद्र बड़गैयाँ अपने पीछे पत्नी, पुत्र एवं पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।







