नवंबर में घोषित होगी कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी
ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा भी साथ साथ

जबलपुर यश भारत। प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में भी जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है और जिस तरह की संकेत मिल रहे है उसके मुताबिक नवंबर महीने में ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही जिला कार्यकारिणी भी घोषित कर दी जाएगी। इसी सिलसिले में गत दिवस प्रदेश के बीच प्रदेश के बीस जिला अध्यक्षों की बैठक भी आयोजित हो चुकी है और जैसी की जानकारी लग रही है की इन जिलों के जिला अध्यक्षों ने बंद लिफाफों में नाम का पैनल वरिष्ठ नेताओं को सौंप भी दिया है। बाकी बचे 51 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की बैठक भी जल्द आयोजित होने वाली है और उसके बाद कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
कांग्रेस के अंदरखाने से निकलकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों के नाम के पैनल पर आज की राजकुआज की रायशुमारी भी शुरू हो गई है। रायशुमारी की कवायद पूरी होने के बाद पैनल में शामिल सिंगल नाम को तत्काल हरी झंडी मिलेगी वह ज्यादा नाम में चर्चा की बात निर्णय लिया जाएगा। पार्टी की ओर से नवंबर में एक-एक कर जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी।
इस संबंध में जब जबलपुर नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि अभी 20 संगठनात्मक जिलों की बैठक आयोजित हुई है और आगामी दिनों में बाकी बचे जिलों की बैठक आयोजित होगी उन्होंने बताया कि जबलपुर के लिए तैयारी पूरी है और जैसे ही ऊपर से हरी झंडी मिलती है घोषणाएं भी शुरू हो जाएंगी।







