
पूर्व आईपीएस आलोक पटेरिया को मातृशोक
रहली, यशभारत। सेवा निवृत्त डीजीपी आलोक पटेरिया, अनुविभागी अधिकारी पुलिस मधुर पटैरिया, अनिलपटेरिया, अरविंद पटेरिया, एडवोकेट मनोज पटेरिया की माताजी श्रीमती कुन्जप्रभा पटैरिया का 90 वर्ष की आयु में रहली में निधन हो गया। अंतिम संस्कार सुरई घाट स्थित मुक्तिधाम में हुआ। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने मातुश्री को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। आयोजित शोक सभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं ।







