“समय पर पहचान से संभव है पूर्ण उपचार”
मेडिकल कॉलेज में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर, यश भारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर के एस.सी. आई. (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग) में शनिवार को स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना है।डॉक्टरों ने बताया कि समय पर जांच और शुरुआती पहचान से स्तन कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है। इसलिए समाज के हर वर्ग को इस दिशा में सजग रहना चाहिए।

“ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर
कार्यक्रम का संचालन कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. अर्पण मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि —“ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर है। विश्व स्तर पर यह पहले और दूसरे स्थान पर जबकि भारत में तीसरे और चौथे स्थान पर आता है। इस बीमारी का कोई सीधा कारण या व्यसन से संबंध नहीं होता — यह किसी भी महिला को हो सकता है। हर 8 में से 1 महिला इस बीमारी से प्रभावित हो सकती है। इसलिए किसी भी गांठ या परिवर्तन को नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।”

लगभग 100 प्रतिशत उपचार संभव
प्रो. मिश्रा ने बताया कि “कई लोगों में यह भ्रम है कि कैंसर का इलाज नहीं हो सकता, जबकि सच्चाई यह है कि शुरुआती अवस्था में इसका इलाज पूरी तरह संभव है।”“हर वर्ष करीब 1500 ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हमारे केंद्र में की जाती हैं, जिनमें 60 से 70 प्रतिशत मरीज लंबे समय तक पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं। शुरुआती स्टेज में कैंसर की पहचान हो जाए तो लगभग 100 प्रतिशत उपचार संभव है।”कैंसर विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अर्पण मिश्रा ने बताया कि स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा अभी तक 10 महिलाओं के स्तन कैंसर का इलाज पूरी तरह से किया जा चुका है और अब वह स्वस्थ जीवन जी रही है। कार्यक्रम में 10 से अधिक ऐसे मरीजों का सम्मान किया गया।

इस मौके पर मेडिकल कालेज के छात्रों ने एक नाटक के माध्यम से लोगो को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक रहने का सन्देश दिया।
ये रहे मौजूद
जागरूकता कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज डीन डॉ नवनीत सक्सेना ,डॉ अरविंद शर्मा सुपरिंटेंडेंट, डाक्टर अर्पण मिश्रा एचओडी सर्जिकल ऑंकोलॉजी डिपार्मेंट ,डॉक्टर श्याम जी रावत एचओडी रेडिएशन ऑंकोलॉजी, डॉ ऋचा शर्मा अस्सिटेंट सुपरीटेंडेंट, डॉ लक्ष्मी सिंगोटिया, सुपरिटेंडेंट स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, डॉक्टर डी बी शर्मा,एचओडी जनरल सर्जरी विभाग, डॉक्टर सीमा सूर्यवंशी,डॉ योगेश तिवारी डाक्टर हरीकृष्ण दामडे,डॉ दिनेश कटेहा, डॉ राजेश जैन डॉ ललित पटेल डाक्टर उत्कर्ष मौजूद रहे।







