ठंड का कहर, हिमाचल में पर माइनस 12 डिग्री , हरियाणा में 2 की मौत

नई दिल्ली ,एजेंसी। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत के राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मंगलवार को 17 राज्यों में कोहरा और 9 राज्यों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है। हिमाचल में बर्फबारी के कारण कुकुमसेरी का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान -12.3एष्ट दर्ज किया गया, जबकि ताबो में -10.9एष्ट तापमान रहा। हरियाणा में भी सर्दी के कारण 2 लोगों की मौत हुई। पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यूपी में सुबह से 43 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सहारनपुर में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। ठंड के चलते गाजियाबाद में 8वीं क्लास तक के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। कुछ जिलों में आज ओले गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान के भी 15 जिलों में आज ओले गिर सकते हैं। जोधपुर में सभी स्टूडेंट्स के लिए 14-15 जनवरी और सवाई माधोपुर के स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों के लिए 16 जनवरी तक छुट्टी की गई है।
कश्मीर घाटी में कई दिनों बाद धूप, श्रीनगर में तापमान -5.1 डिग्री
कश्मीर घाटी में शीतलहर का दौर जारी है। हालांकि, कई दिनों बाद सोमवार सुबह श्रीनगर में धूप निकली। इससे पहले रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 3.1एष्ट की गिरावट के साथ -5.1एष्ट पहुंच गया। पहलगाम का तापमान सबसे कम -8.4एष्ट दर्ज किया गया।