सालीवाड़ा में स्वच्छता अभियान की उड़ रही है धज्जियां , हर जगह बजबजा रही है गंदगी

यश भारत जबलपुर। एक तरफ स्वच्छता की होड़ में जिले में विभिन्न प्रकार के स्वच्छता अभियान और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के साथ-साथ सफाई कर्मचारी भी शहर में अपना योगदान देते हुए,शहर की सफाई व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए तत्पर्य लगे रहते हैं। परंतु कुछ जगहों पर यह देखा जाता है कि इन सफाई कर्मचारियों की हद दर्जे की लापरवाही का नतीजा लोगों को देखने मिलता है और इसी के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ रही हैं। शहर से लगे गौर तिराहा के आगे सालीवाड़ा ग्राम में स्वच्छता के ऊपर सवाल उठ रहे हैं। जिसमें यहा देखा गया है कि ग्राम सालीवाड़ा में जगह-जगह कचरा इकठ्ठे करने के लिए सीमेंटेड डब्बे बनाए गए हैं। जिसमें लोगों द्वारा कचरा फेंका जाता है और साफ- सफाई करके भी सफाई कर्मचारी यहां पर कचरा इक_ा करते हैं। लेकिन उस कचड़े के डिब्बे से ही हफ्तों तक कचड़ा नहीं उठाया जाता है। जिससे वह पूरा भर चुका है और कचड़ा इस डिब्बे के बाहर आकर गिर रहा है।
जानवर फैला रहे कचरा, क्षेत्र में मच रही गंदगी- वहीं दूसरी ओर यह देखा जा रहा है कि कचरे के डिब्बे से नीचे पड़े हुए कचरे को जानकर द्वारा खाने की वस्तुओं को ढूंढते हुए फैलाया जाता है। इसके अलावा जब कभी हवा और गाडिय़ां यहां से गुजरती हैं तो यह कचरा सडक़ों तक फैल जाता है। जिससे इकठ्ठा हुआ कचरा भी वापस क्षेत्र में फैल जाता है और गंदगी फिर से दिखने लगती है।
मार्ग पर कचरे का अंबार
शहर को सुंदर बनाने के साथ स्वच्छता में अव्वल लाने प्रशासन और ननि जागरूकता अभियान से लेकर अनेक कवायद में जुटा हुआ तो वहीं कुछ अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरत रहे है। जिसके चलते व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सदर मुख्य बाजार से गन चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर कचरे का अंबार लगा रहता है जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खुले में कूड़े का डेर लगे होने के कारण संक्रमण फैलने का भी खतरा बना है। इसके अलावा अनदेखी के चलते फुटपाथ पर घास उग आई है। जिसके कारण पैदल चलने वाले फि सल कर गिर रहे है एवं चोटिल हो रहे है।