जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में 12 की छात्रा ने लगाई फांसी : तनाव में उठाया आत्मघाती कदम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

जबलपुर, यशभारत। गोराबाजार के नर्मदा नगर बिलहरी में एक 12 की छात्रा ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतिका यहां अपने रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। सुबह जब छात्रा ने अपने रूम के दरबाजे नहीं खोलो तो परिजन सकते में आ गये और दरबाजा तोड़ा तो छात्रा को फंदे में लटकता हुआ देखकर आवक रह गए। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार सहायक उप अरविंद शुक्ला ने बताया कि संतोष दुबे ने बताया कि 16 वर्षीय बालिका यहां नर्मदा नगर बिलहरी में अपने रहकर पढ़ाई कर रही थी। जिसने अज्ञात कारणों के चलते कमरे के पंखे में चुन्नी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button