जबलपुरमध्य प्रदेश

चैरिटी कमिश्नर मुंबई से अनुमति लिए बगैर 1 करोड़ 37 लाख 50 हजार में बेच दी चर्च की जमीन

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

ईओडब्ल्यू ने 11 लोगों पर दर्ज की एफआईआर, रामपुर स्थित मेथोडिस्ट चर्च का मामला

जबलपुर,यशभारत। रामपुर स्थित मेथोडिस्ट चर्च की करीब 1 करोड़ 37 लाख 50 हजार की जमीन को चर्च के पदाधिकारियों ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर बेच दिया जिसकी शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने चर्च के सदस्यों और बिल्डरों सहित कुल 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। जमीन बेचने से पहले चैरिटी कमिश्रर मुंबई से अनुमति लेना अनिवार्य होता है लेकिन ऐसी कोई अनुमति भी नहीं ली गई। जानकारी के अनुसार मनीष गिडियन ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 1 करोड़ 37 लाख 50 हजार की जमीन को बिल्डरों के साथ मिलकर बेच दी थी।
ईओडब्ल्यू डीएसपी एवी सिंह ने बताया कि जिन आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया उनमें रवि थे डोर ,जेपी
क ैनेलियस ,मनीष गिडीयन ,रवि प्रसाद ,महेश कुमार दुदानी, रसमीत सिंह मल्होत्रा, रविकांत अग्रवाल, महेश कुमार ननकानी, घनश्यामदास ननकानी, महेंद्र सिंह गुजराल, मोनानगी डेनियल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार आवेदक राजेश सिलास की शिकायत पर ईओडब्ल्यू जबलपुर उक्त कार्यवाही की गई है।

दो दिन पहले प्रशासन ने कब्जे में ली थी जमीन
राजस्व विभाग के नाम हुई मेथोडिस्ट चर्च की करीब पौने सात एकड़ जमीन और उस पर बने भवनों का कब्जा लेने जिला प्रशासन का अमला पुलिस बल और नगर निगम अमले के साथ पहुंचा था। इस दौरान अमले ने सभी दुकानों का पंचनामा बनाया था और सभी को सूचित कर दिया था कि यह संपत्ति अब शासन की है। इसके लिए प्रशासन ने मौके पर अधिग्रहण की सूचना भी लिखवा दी थी। और लाल पेंट से लिखवाया था कि यह संपत्ति शासन की है। विदित हो कि अपर कलेक्टर न्यायालय ने एक आदेश में मेथोडिस्ट चर्च इन इंडिया की नेपियर टाउन स्थित संपत्ति को शासन की संपत्ति घोषित करने का आदेश दिया था।

वर्जन-
—ऐसे भूमाफिया जो सांठगांठ कर भूमि की खरीदी बिक्री में शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं, राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं इनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
राजेश कुमार मिश्रा, एसपी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button