मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल 6 माह बढऩा तय !
1 अगस्त करीब आने से भोपाल में नये मुख्य सचिव को लेकर कवायद शुरू हो गई

मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल 6 माह बढऩा तय !
आशीष शुक्ला, भोपाल। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को 6 माह का कार्यकाल बढ़ाने के पीछे की दास्तान काफी रोचक है, राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक माह से नये मुख्य सचिव को लेकर अपने- अपने विचार थे, अपने हित को ध्यान रखते जिम्मेदार अपने तरह के ताने बाने बुन रहे थे, क्योंकि यह बात समझने की है कि जब अनुराग जैन मुख्य सचिव बने थे, तब भी लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई थी, कुछ ही मिनिटों में गुलदस्ते के फूल ऐसे मुरझा गए थे, जैसे अचानक वज्रघात हो गया हो, फिर नये गुलदस्तों को लेकर दिल्ली से अनुराग जैन का इंतजार हुआ, मध्य प्रदेश शासन के नये मुख्य सचिव ने कार्यभार दिल्ली से आकर संभाला, प्रशासनिक और राजनीति का एका-एक परिदृश्य ही बदल गया, अब सेवानिवृत्ति की तारीख &1 अगस्त करीब आने से भोपाल में नये मुख्य सचिव को लेकर कवायद शुरू हो गई है, पहली चर्चा है कि अनुराग जैन की यदि सेवा वृद्धि नहीं होती है, तब उनको ऐसा पद दिया जाए, जिससे वे शासन में अपनी सहभागिता देते रहें, पद का भी चयन लगभग हो गया है, दिल्ली के विश्वास के बिना यह संभव नहीं था, क्योंकि अनुराग जैन दिल्ली की पसंद थे, पांच वर्ष का कार्यकाल और 6 माह का सेवाकाल बढ़ाने से अ’छा पांच वर्ष की जिम्मेदारी का प्रस्ताव किसको पसंद नहीं आयेगा, पर इसमें यह बात भी सामने आई है कि सरकार उन्हें बनाए रखने के पक्ष में है। वैसे तो इस पद के लिए कई लाग कतार मे हैं, जिसमें दो नाम दिल्ली के पसंद में अब्बल हैं। जैसे जैसे &1 तारीख करीब आती जा रही है , नए मुख्य सचिव को लेकर भोपाल ऊहापोह में है कि आखिर क्या होगा। इस मामले में जिन साहब का नाम सबसे आगे हैं, उनके बारे में कहा जा रहा है कि उनके लिए शायद अभी आर्थिक विभाग से पूरी तरह से एनओसी नहीं मिली है। हालांकि दिल्ली का निर्णय इन पक्तियों के लिखे जाने तक अनुराग जैन को 6 माह की सेवा काल बढ़ाए जाने का बना हुआ है। यही वजह है कि इसके चलते मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रा’यपाल से भेंट की, इस भेंट के भी लोगों ने अपने अपने तरीके से मायने निकालना शुरू कर दिया, जो उनके जाने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि विदा होने के पहले का मिलन है, जो चाहते है कि सेवाकाल 6 माह का मिल जाए वे खुश कि रा’यपाल से सौजन्य भेंट करने गए, बहरहाल मुख्य सचिव का कार्यकाल बढ़ता है या नहीं। पर दिल्ली की अभी भी पहली पसंद अनुराग जैन है, यहाँ यह भी कहा जा रहा है जो साहब उत्सुक हैं, मुख्य सचिव बनने वे भी छह माह में क्लीन चिट के साथ आयेंगे।







