जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आज साम मुख्यमंत्री का नगर आगमन

उमरिया में करेंगे गौशाला का भूमि पूजन, रांझी में मिलेगी खेल परिसर की सौगात

आज साम मुख्यमंत्री का नगर आगमन

उमरिया में करेंगे गौशाला का भूमि पूजन, रांझी में मिलेगी खेल परिसर की सौगात

 

जबलपुर, यश भारत। बुधवार की शाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जबलपुर आगमन हो रहा है। पहले वे अल्प प्रवास पर दोपहर में जबलपुर पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से उमरिया जाएंगे । फिर वापस लौटकर जबलपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जबलपुर में वे उमरिया गांव में बन रही गौशाला का भूमि पूजन करेंगे और फिर रांझी में खेल परिसर का लोकार्पण।

यह है कार्यक्रम

मुख्यमंत्री दोपहर 2.10 बजे भोपाल से राजकीय विमान द्वारा डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा उमरिया जिले के नौरोजाबाद प्रस्थान करेंगे तथा वहाँ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव का नौराजाबाद से हेलिकॉप्टर द्वारा शाम 4.25 बजे जबलपुर जिले के ग्राम उमरिया आगमन होगा। मुख्यमंत्री ग्राम उमरिया में गौशाला के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5.25 बजे छठवीं बटालियन स्थित हेलीपेड पहुँचेंगे तथा शाम 5.35 बजे राँझी खेल परिसर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव राँझी खेल परिसर से शाम 6.30 बजे विधायक अशोक रोहाणी के निवास पहुँचेंगे तथा यहाँ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6.50 बजे डुमना एयरपोर्ट से राजकीय विमान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

35 करोड़ की है योजना

मुख्यमंत्री मोहन यादव रांझी में जिस खेल परिसर का उद्घाटन करने जा रहे हैं उसकी लागत 35 करोड़ की है। जिसमें से लगभग 27 करोड़ का काम पूरा हो चुका है। जिसमें एथलेटिक ग्राउंड फुटबॉल ग्राउंड तीरंदाजी ग्राउंड और महिला छात्रावास का काम पूरा हो गया है ,जो कि रांझी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। इसके अलावा जिस गौशाला का भूमि पूजन होने जा रहा है उसमें प्रारंभ में लगभग 3000 गोवंश के रहने की व्यवस्था रहेगी जिसे आगे जाकर 10000 तक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button