भोपालमध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि पर भक्ति के रंग में रंगे मुख्यमंत्री: बड़वाले महादेव पहुँचकर की प्रदेश की खुशहाली की कामना

महाशिवरात्रि पर भक्ति के रंग में रंगे मुख्यमंत्री: बड़वाले महादेव पहुँचकर की प्रदेश की खुशहाली की कामना

भोपाल, यशभारत। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में शिव भक्ति की बयार बह रही है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सोमवारा स्थित ऐतिहासिक और प्रसिद्ध बड़वाले महादेव मंदिर पहुँचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

विशेष सवारी में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह ही मंदिर परिसर पहुँचे, जहाँ उन्होंने देवाधिदेव महादेव का अभिषेक किया। दर्शन के पश्चात वे मंदिर द्वारा आयोजित विशेष सवारी कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, उन्नति और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सोशल मीडिया पर दी बधाई
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख और शांति लेकर आए।

श्रद्धा का केंद्र बना बड़वाले महादेव
ज्ञात हो कि भोपाल के पुराने शहर स्थित बड़वाले महादेव मंदिर की शिव बारात और सवारी प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह देखा गया। दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन भी स्वीकार किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button