ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश की पहली मेडिसिटी का भूमिपूजन : रिसर्च सुविधाएं, सुपर मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल जैसी प्रमुख सेवाएं होंगी उपलब्ध

उज्जैन ,भोपाल । उज्जैन में देश की पहली मेडिसिटी का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मेडिसिटी का निर्माण 592.3 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ-साथ मरीजों और डॉक्टरों को उच्चतम स्तर की सुविधाएं प्रदान करना है।
मेडिसिटी में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रिसर्च सुविधाएं, अन्य चिकित्सा पद्धतियों से इलाज, आवासीय सुविधाएं और सुपर मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल जैसी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 2025 तक इस क्षेत्र में आयुर्वेदिक एम्स मेडिकल कॉलेज की संभावना भी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 2004 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 17 हो गए हैं और 13 निजी चिकित्सा महाविद्यालय भी स्थापित हो चुके हैं।