भोपाल में महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव, अब 31 के बजाय 30 मार्च को रहेगा अवकाश

भोपाल में महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव, अब 31 के बजाय 30 मार्च को रहेगा अवकाश
भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब जिले में 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा
कल बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूर्व घोषित अवकाश की सूची में यह संशोधन किया है। इस आदेश के लागू होने के बाद अब पूरे भोपाल जिले में कल यानी सोमवार 30 मार्च को सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में छुट्टी रहेगी।
31 मार्च को यथावत खुले रहेंगे कार्यालय
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश में संशोधन के बाद अब 31 मार्च मंगलवार को सभी सरकारी दफ्तर और संस्थाएं सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।







