पुलिस के हत्थे चढ़े चेन झपटमार, दो नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस के हत्थे चढ़े चेन झपटमार, दो नाबालिग गिरफ्तार
भोपाल,यशभारत: पिपलानी पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चेन झपटमारी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लाखों रुपये के सोने के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
मिली जानकारही के अनुसार पिछले कुछ महीनों से पिपलानी, अवधपुरी और कोलार थाना क्षेत्रों में महिलाएं चेन स्नैचिंग का शिकार हो रही थीं। इन वारदातों को दो नाबालिग लड़के अंजाम देते थे, जो चोरी की बाइक से आकर महिलाओं के गले से चेन या मंगलसूत्र झपटकर भाग जाते थे। इन मामलों में पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज की थीं, जिनमें 20 मार्च, 4 अगस्त, 27 अगस्त और 9 सितंबर 2025 की घटनाएं शामिल थीं।
पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव ने बताया कि पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और तकनीकी जानकारी के आधार पर दोनों नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे पिछले छह महीनों से चेन झपटमारी कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से सोने के जेवरात और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल सहित 10 लाख रुपये का माल बरामद किया है।







