जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सीजफायर अब शुरू; ट्रंप का नया बयान, इजरायल बोला- आपकी मदद से हमारा टारगेट पूरा

कभी हां और कभी ना जैसी बातों के बीच आखिर इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज सुबह ही इसकी घोषणा की थी, लेकिन इसके बाद भी ईरान की ओर से इजरायल पर हमले की खबरें आईं। इन हमलों में तीन यहूदी मारे गए हैं। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप का एक और पोस्ट आया है। उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा है कि ईरान और इजरायल के बीच अब सीजफायर लागू होता है। इस तरह डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया कि भले ही ईरान ने इजरायल पर ताजा हमले किए हैं, लेकिन अब जंग थम गई है।

इसके अलावा इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी सीजफायर की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया है। इसके अलावा उसकी तरफ से बलिस्टिक मिसाइल वाले खतरे को भी समाप्त कर दिया है। यही नहीं नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को थैंक्स भी बोला। उन्होंने कहा कि हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद देते हैं। उन्होंने इजरायल का साथ दिया और ईरान के परमाणु खतरे को समाप्त करने में मदद की।
सीजफायर के ऐलान के बाद भी ईरान के हमले, तीन इजरायली मरे

दरअसल सीजफायर का ऐलान होने के बाद भी ईरान की ओर से मंगलवार सुबह कुछ मिसाइलें इजरायल पर दागी गई हैं। इन मिसाइलों में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि खुद इजरायल ने ही की है। इसके अलावा इजरायल की तरफ से भी हमले किए गए हैं। हालांकि दोनों देशों ने हमले की बात को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन अब इजरायल और ईरान की तरफ से ऐसे संकेत हैं कि सीजफायर को स्वीकार कर लिया गया है।
क्यों अमेरिकी बेस पर हमले की ईरान ने पहले ही दी जानकारी

जानकार मानते हैं कि ईरान ने ये हमले इसलिए किए हैं ताकि अपनी जनता के बीच संदेश दे सके कि उसने इजरायल और अमेरिका से बदला लिया है। यही कारण है कि उसने जब इराक और कतर में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए तो उसकी जानकारी पहले ही दे दी। साफ है कि एक तरफ ईरान ने सीजफायर के लिए माहौल बनाया तो वहीं अपने लोगों को भी यह संदेश दिया कि हमने बदला लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button