देश

तलैया क्षेत्र में बछड़े का शव मिलने का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

तलैया क्षेत्र में बछड़े का शव मिलने का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में अफवाहों पर भारी पड़ी पुलिस की तकनीक, हजारों CCTV खंगालने के बाद फूल सिंह चौधरी दबोचा गया

भोपाल, यशभारत। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास तालाब में बछड़े का शव मिलने से उपजा तनाव अब शांत हो गया है। पुलिस ने मामले की वैज्ञानिक जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। हजारों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी फूल सिंह चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात हो कि 23 मार्च को तालाब में शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। कुछ स्थानीय संगठनों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जिससे इलाके में भय और असमंजस का माहौल बन गया था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कीं। तलैया पुलिस ने मंदिर और तालाब के आसपास के रास्तों पर लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। फुटेज में आरोपी फूल सिंह चौधरी को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में जो आरोप और आशंकाएं जताई जा रही थीं, वे तथ्यों से परे निकलीं। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी घटना के बाद बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा न करें। कानून को अपने हाथ में न लें और पुलिस की जांच पर भरोसा रखें। अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button