इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशमुंबईराज्यविदेश

मुंबई में अंबानी निवास पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का शाही स्वागत

लोक संगीत और शास्त्रीय नृत्य से सजी सांस्कृतिक दोपहर

मुंबई में अंबानी निवास पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का शाही स्वागत

लोक संगीत और शास्त्रीय नृत्य से सजी सांस्कृतिक दोपहर

  मुंबई, यश भारत मुंबई स्थित अपने आवास पर नीता अंबानी और  मुकेश अंबानी ने कनाडा के प्रधानमंत्री द राइट ऑनरेबल Mark Carney और उनकी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी का गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। यह विशेष मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित की गई, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

1772444138 WhatsApp Image 2026 03 02 at 2.50.53 PM

इस अवसर पर लोक संगीत और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया। पारंपरिक कलाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और गहराई को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच मित्रता, आपसी सम्मान और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और मजबूत करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button