जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

भोपाल |  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया है। करीब दो महीने पहले कांग्रेस छोडक़र बीजेपी में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में आज सुबह करीब 9 बजे उन्हें शपथ दिलाई।

मंत्री बनने के बाद रावत विधायक पद से विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद उनकी विधानसभा सीट विजयपुर पर दोबारा चुनाव होगा। मोहन मंत्रिमंडल में अब कुल मंत्रियों की संख्य 31 हो गई है। मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में 4 पद अभी खाली है।

25 दिसंबर 2023 को हुआ था पहला विस्तार

3 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। 8 दिन बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद पर डॉ. मोहन यादव और दो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा का चयन किया गया। इसके 2 दिन बाद 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली। 12 दिन बाद 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद 30 दिसंबर को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu