जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुलिसकर्मियों से भरी बस पलटी, 29 जवान गंभीर घायल

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

बलिया जिले से होकर गुजर रहे एनएच 31 पर मंगलवार की रात बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 29 जवानों के घायल होने की सूचना है, जिसमें 10 जवानों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन की E कंपनी 29 अक्टूबर 2024 को दीपावली, छठ के लिए शांति व्यवस्था ड्यूटी में डेहरी ऑन सोन रोहतास से प्राइवेट बस से सीवान बिहार जा रही थी। रात करीब 12.30 बजे जवानों से भरी बस बैरिया क्षेत्रान्तर्गत चांद दियर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 29 जवान घायल हो गए है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल 29 जवानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां से 10 जवानों को उपचार के लिए सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया है। शेष 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चल रहा है। सभी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल में उपचाररत जवानों से मुलाकात करने के साथ ही संबंधित डॉक्टर से वार्ता कर बेहतर उपचार तथा जवानों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button