जबलपुर

शमीम के घर के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

सैफ नगर रद्दी चौकी में गहमा-गहमी के माहौल के बीच हुई कार्यवाही

 

सैफ नगर रद्दी चौकी में गहमा-गहमी के माहौल के बीच हुई कार्यवाही

 

जबलपुर,यशभारत। खजरी खिरिया में स्थित हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद शमीम के कबाड़ के गोदाम में हुए विस्फोट के बाद जिला, पुलिस व नगर निगम प्रशासन सक्रिय मोड पर है। हादसे के जिम्मेदार मो. शमीम पर प्रशसन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस बल, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शुक्रवार दोपहर करीब 12.45 बजे नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता सैफ नगर रद्दी चौकी स्थित शमीम के घर के अवैध निर्माण को ढहाने पहुंचा। इस दौरान गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।

अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर ने बताया कि सैफ नगर रद्दीचौकी स्थित मोहम्मद शमीम के घर का करीब 800 स्क्वेयर फीट हिस्सा अवैध निर्माण करके बनाया गया था जिसे ढहाने की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा सेक्शन ले आउट जारी किया जाता है जिसके अनुसार से ही मकान का निर्माण कार्य कराया जाता है। अगर कोई इस ले आउट के बाहर मकान बनाता है तो फिर उसके खिलाफ अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की जाती है।
००००००००००००००

3.8/5 - (76 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button