जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश पुलिस में थोकबंद तबादले, इंस्पेक्टर, SI, ASI समेत कई अधिकारी बदले गए

MP Police Transfer: मध्य प में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने निरीक्षकों, उप निरीक्षकों (एसआई) और सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) सहित कई अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इन तबादलों में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों का पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने सोमवार शाम को तबादला सूची जारी की। सूची में निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक, उप निरीक्षक, कार्यवाहक उप निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक, कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं।

तबादला आदेश में अधिकारियों को तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। आदेशों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस विभाग में प्रशासनिक सुधार और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए यह तबादले किए गए हैं।

हाल ही में, गृह विभाग ने 69 उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले भी किए थे। इन तबादलों में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और कई शहरों के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और एसडीओपी भी शामिल थे। इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस विभाग में बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन और कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button