जबलपुरमध्य प्रदेश

गढ़ा नगर निगम जोन क्रमांक 1 में लगी आग ,कई दस्तावेज जलकर हुए राख

 

जबलपुर यश भारत।शहर में आज दिन से ही विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने का दौर जारी रहा ।इसी कड़ी में चंडाल भाटा में एक  मकान में आग लगने के उपरांत 2 घंटे बाद निगम ऑफिस गढ़ा जोन क्रमांक 1 में भी शॉर्ट सर्किट के  आग लगने की घटना सामने आई जिसमें की निगम में  कमरों में रखे हुए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए ।

    IMG 20250311 014634

आसपास के दुकानदारों का कहना था कि आग इतनी तेज थी कि तेजी से आसपास की सभी दुकानों को खाली किया और सब बाहर की तरफ आ गए और उसके उपरांत किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और फायर ब्रिगेड आने के आधे घंटे बाद आग बुझा ली गई। हालांकि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई परंतु  रिकॉर्ड रूम में रखे हुए काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

मौके पर पहुंची निगम कमिश्नर- घटना की जानकारी जैसे ही निगम कमिश्नर प्रीति यादव को मिली वह तुरंत थी मौके पर पहुंच गई और घटना का मुआयना किया और आग लगने के कारण की जांच करने की बात कही।Screenshot 2025 03 11 01 45 57 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button