जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
BREAKING : लाठियों से पीट पीटकर युवक की नृशंस हत्या : खेत पर मवेशी घुसने की बात पर 2 पक्षो में हुआ विवाद, क्षेत्र में सनसनी , पुलिस जांच जारी

सिवनी यश भारत।जिले के डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत बीझवाड़ा में खेत पर मवेशी घुसने की बात पर हुए विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को लाठियां से पीटकर घायल कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को खेत मे मवेशी घुसने की बात लेकर 2 पक्षो में विवाद हुआ था। जिसके बाद डूंडा सिवनी पुलिस ने दोनों पक्षो के 5 लोगो पर मामला दर्ज किया था। और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की थी। जिसके बाद 7 फरवरी की शाम को एक पक्ष का व्यक्ति रामकुमार बघेल अपने खेत पर काम कर रहा था। मौका पाकर दूसरे पक्ष के कपिल, दीपक और शिवानंद ने लाठियों से रामकुमार पर हमला कर दिया।
जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जहां आज 8 फरवरी को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगो पर मामला पंजीबद्ध किया गया है। देर रात तक पुलिस जांच करते रहे। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया कि मृतक का नाम रामकुमार बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी बींझावाडा है। 4 फरवरी को 2 पक्षो में विवाद हुआ था। जिसमे 1 पक्ष के 2 और दूसरे पक्ष के 3 लोगो पर मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई थी। 7 तारीक की शाम को फिर विवाद हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फिलहाल जांच की जा रही है।