सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना अंतर्गत संगई से ग्राम जैतपुरकलां के बीच एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी इस हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई और 5 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। जानकारी के अनुसार एक बाइक मे पति पत्नी और उनकी नातिन आगरी से ग्राम मढई गंगापूजन में शामिल होने जा रहे थे,जब वह ग्राम संगई से ग्राम जैतपुरकलां के बीच पहुंचे तो उनकी मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 22 एमई 4389 को ट्रक क्रमांक एमएच 40 एके 0246 के चालक ने पीछे से ठोंस मारकर एक्सीडेंट कर दिया।
इस बात की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। हादसे में फागलाल पिता बसोडी मसराम उम्र 55 साल निवासी आगरी थाना कुरई की मौके पर एवं मृतिका जगती बाई पति फागलाल मसराम उम्र 45 साल निवासी आगरी थाना कुरई की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई तथा घायल कुमारी कोसवी पिता अतुल मरकाम उम्र 5 साल निवासी टेवनी थाना कुरई को जिला अस्तपाल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लखनवाड़ा थाना प्रभारी चन्द्रकिशोर सिरामे ने बताया कि सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में महिला पुरूष की मौत हो गई है और एक बच्ची घायल है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घटना कारित करने वाले वाहन ट्रक क्रमांक एमएच 40 एके 0246 को थाना परिसर में खडा किया गया है।
Back to top button