मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING : घर के आंगन में मिला मां-बेटा का शव : गला दबाकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटि

Table of Contents

 सिवनी यश भारत:-सिवनी जिला के धनौरा थाना अंतर्गत गनेरी गांव में  घर के पीछे आंगन में मां-बेटा का शव मिला है। मृतकों की पहचान प्रागो बाई सरवैया (65) तथा उसके पुत्र निरंजन सरवैया (36) गनेश गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक मां-बेटे दोनों घर में अकेले रहते थे। गांव में निवासरत मृतक निरंजन के भतीजे ने  घर के पास आंगन में बाथरूम के पास दोनों का शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को घटनास्थल बुलाकर पूरे परिसर का बारिकी से परीक्षण कराया। प्रारंभिक छानबीन के दौरान मृतकों के शरीर में हल्की-फूल्की चोट के निशान पाए गए है, जिससे गला घोंटकर दोनों मां-बेटे की आशंका जताई जा रही है। जांच पड़ताल में शाम होने के कारण मृतकों के शव का पोस्ट मार्टम नहीं हो सका। रविवार सुबह मृतकों के शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। धनौरा थाना प्रभारी मनीष बंसोड़ ने बताया कि दोहरी हत्याकांड में शामिल अज्ञात आरोपितों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले में विवेचना की जा रही है। दोनों की हत्या कैसे हुई यह पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में हत्या के आरोपितों ने घर में रखी गृहस्थी की सामग्री उथल-पुथल करने का प्रयास किया है। घर से कोई कीमती सामग्री गायब हुई है या नहीं इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button