जबलपुर, यशभारत। समाजसेवी संदेश जैन द्वारा शहर के बच्चों के लिए विश्व स्तरीय विद्यालय ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल का शुभारंभ किया गया है । उन्होंने इस स्कूल के खोलने के पीछे समाज की सेवा उद्देश्य बताया। सभी सुविधाओ से सुसज्जित विश्व स्तरीय स्कूल शहर के बच्चों के लिए एक वरदान होगा। शीतलपुरी बल्देववाग में इस स्कूल का उद्घाटन मुख्यअतिथि यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
आशीष शुक्ला ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि जबलपुर शहर में ऐसे विद्यालय की अत्यंत आवश्यकता है। सभी उपस्थित अभिभावक, टीचर्स एवम अतिथियों ने भी बहुत प्रशंसा की और जबलपुर शहर के लिए इसे बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।

जनसेवा और विकास ही सरकार की प्राथमिकता राज्यमंत्री कृष्णा गौर भोपाल यश भारत। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा वार्ड क्रमांक 53 में लगभग 83 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने हरिवंश विहार में 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क, ओम नगर में 10 लाख रुपए की नाली निर्माण, शंकराचार्य नगर पार्क में लगभग 7 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल एवं पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा गणेश पार्क, संत आसाराम नगर में 10 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण, सागर रॉयल होम्स में 4 लाख रुपए की लागत से एक्यूप्रेशर थेरेपी टाइल्स तथा दीपक नगर में 8 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने पूर्वासा नगर स्थित संगरीला पार्क में लगभग 9 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की भी सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीमती मोनिका ठाकुर, श्रीमती शीला पाटीदार, श्री प्रताप वारे, श्री जितेंद्र शुक्ला, श्री रामबाबू पाटीदार, श्री प्रताप सिंह बैंस, श्री किशोर पटेल, श्री धर्मेंद्र पाटीदार, श्री ओमप्रकाश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे
April 2, 2026
ग्रुप की सीईओ श्रीमती मनीषा उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में बताया कि ब्रेन डेवलपमेंट का किस प्रकार से स्कूल के पाठ्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है। स्कूल में विश्व स्थरीय ऐथलेटिक ट्रैक, ब्रेन डी आई लैब जिसमें बच्चों की रुचि और कोशल के अनुसार उनका विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन साल की उम्र तक 80प्रतिशत ब्रेन का विकास हो जाता है और पाँच साल तक 90फीसदी ब्रेन का विकास हो जाता है।