भोपालमध्य प्रदेश

प्रेमी ने प्रेमिका को रेस्टोरेंट में बंधक बना कर पीटा, फिर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमी ने प्रेमिका को रेस्टोरेंट में बंधक बना कर पीटा, फिर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, यशभार। राजधानी के छोला मंदिर सनराइज मैरिज गार्डन में रविवार रात एक युवती को उसके प्रेमी ने बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने पिस्टल से फायर भी कर दिया। गोली युवती को नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को रविवार की रात सूचना मिली थी कि सनराइज मैरिज गार्डन में एक युवती को बंधक बनाया गया है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसी दौरान मैरिज गार्डन से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पुलिस ने गार्डन की बालकनी के पास पहुंचकर बाहर से आरोपी को आवाज दी। कुछ देर बाद आरोपी ने हाथ ऊपर कर पुलिस के सामने आ गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पुछताछ जिसमें उसने उसका नाम जय दुबे (32) निवासी रत्नागिरी बताया। पुछताछ में उसने ये भी बताया कि पीड़िता उसकी प्रेमिका है। और उसका किसी बात को लेकर उसकी प्रेमिका से विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक युवती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और रविवार को सनराइज मैरिज गार्डन में रील शूट करने पहुंची थी। इसी दौरान जय दुबे को इसकी जानकारी लगी, जिसके बाद वह मैरिज गार्डन पहुंचा और युवती को एक फ्लोर की बालकनी में बंधक बना लिया। आरोपी ने वहां युवती के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद उसने युवती को डराने और उसकी हत्या करने की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि गोली निशाने पर नहीं लगी और युवती की जान बच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button