जबलपुरमध्य प्रदेश

सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार, 7,390 रुपए जप्त

खमरिया पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर,यशभारत। खमरिया थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अवैध सट्टा चलाने वाले चंदन ठाकुर को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 4 सट्टा पट्टी और 7,390 रुपए नगद जप्त किए गए। थाना प्रभारी खमरिया, सरोजनी टोप्पो ने बताया कि शुक्रवार को क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घाना के एसबीआई एटीएम के सामने चंदन ठाकुर अवैध सट्टा पट्टी लिखकर लाभ कमा रहा है। सूचना पर गठित टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस पहुंचने पर सट्टा पट्टी लिख रहे चंदन ठाकुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जबकि उसके आसपास खड़े लोग भाग गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुड्डू उर्फ जय कुमार चौधरी, निवासी सोनपुर के कहने पर सट्टा लिखता था और इसके एवज में प्रतिदिन 500 रुपए प्राप्त करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 सट्टा पट्टी और 7,390 रुपए नगद जप्त कर धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button