जबलपुरमध्य प्रदेश

धनबाद–उधना एक्सप्रेस में खून की होली, आरोपी फरार – जीआरपी ने शुरू की तलाश

यश भारत फॉलोअप : यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

चलती ट्रेन में चाकूबाजी: पेशी से लौट रहे यात्री की चाकू से गोदकर हत्या

जबलपुर यशभारत । पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल से गुजरने वाली धनबाद उधना ट्रेन में यात्री की चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या करने वाले आरोपी की तलाश जीआरपी द्वारा शुरू कर दी गई है। जीआरपी ने बताया कि आरोपी ने सिहोरा के पास वारदात को अंजाम दिया और एसीपी करने के ट्रेन से उतर कर फरार हो गया। जीआरपी द्वारा आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज एवं सीडीआर की मदद से आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जीआरपी ने ऐसी उम्मीद जताई है कि आरोपी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होगा। इस घटना से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।

उल्लेखनीय है कि 31 वर्षीय शैलेन्द्र हांडियां नर्मदापुर जिला के बनखेड़ी का रहने वाला है। और वारदात को अंजाम देने वाला उसका रिश्तेदार मरकाढाना पिपरिया का रहने वाला है यह दोनों सतना में पेशी पर गए हुए थे। आरपीएफ के मुताबिक तलाक के मामले को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया था इसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।धनबाद–उधना एक्सप्रेस में बुधवार देर रात हुई इस घटना को लेकर यात्रियों में हड़कंप मच गया, जबकि इस घटना को लेकर ट्रेन स्टाफ और आरपीएफ के हाथ-पांव फूल गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक नर्मदापुरम जिले का रहने वाला था, जो सतना से पेशी कर लौट रहा था। ट्रेन जब कटनी और जबलपुर के बीच पहुंची, तभी आरोपी ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते ट्रेन के कोच में अफरातफरी मच गई। चाकू के वार से घायल यात्री लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। जिसे बाद में जबलपुर ट्रेन पहुंचने के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने शैलेन्द्र हांडियां के ऊपर चाकुओं से 33 बार हमला किया था। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों के बयान के आधार पर जांच में जुटी है।

घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेन में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था लचर बनी हुई है। वहीं जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 10 28 at 15.22.56

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button