भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन
सत्य और स्वराज के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

जबलपुर,यशभारत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जबलपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने टाउन हाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के अहिंसा, सत्य और स्वराज के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद किया गया। उनके प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान, जय किसान’ को दोहराया गया। शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय एकता, त्याग और सेवा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया।







