देशमध्य प्रदेश

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, लालकृष्ण आडवाणी-मुरली मनोहर जोशी को फिर से किया गया शामिल

बीजेपी (BJP) ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की. इस राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं.

राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे. इनमें मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, विभिन्न विधानसभा एवं विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप-मुख्यमंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी / सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हो गए हैं.

कार्यकारिणी में कुल 309 सदस्य घोषित

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 309 सदस्य घोषित किए गए हैं. इस बार मेनका गांधी का नाम कार्यकारिणी में नहीं है. रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, हर्षवर्धन का नाम शामिल है. वहीं इस सूची में पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, सभी प्रवक्ता, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष शामिल किए गए हैं.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश
डॉ. रमन सिंह, विधायक छत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे सिंधिया, विधायक राजस्थान
राधामोहन सिंह, सांसद बिहार
बैजयंत जय पांडा ओडिशा
रघुबर दास झारखंड
मुकुल रॉय पश्चिम बंगाल
रेखा वर्मा, सांसद उत्तर प्रदेश
अन्नपूर्णा देवी, सांसद झारखंड
डॉ भारती बेन शियाल, सांसद गुजरात
डीके अरुणा तेलंगाना
एम चौबा एओ नागालैंड
अब्दुला कुट्टी केरल
राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश
भूपेंद्र यादव, सांसद राजस्थान
अरुण सिंह, सांसद उत्तरप्रदेश
कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद दिल्ली
डी पुरूंदेश्वरी आंध्रप्रदेश
सीटी रवि, विधायक कर्नाटक
तरुण चुग पंजाब
दिलीप सैकिया, सांसद असम
यहां देखें सूची में शामिल नाम
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन प्रदेश
बीएल संतोष दिल्ली

राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री प्रदेश
वी सतीश मुंबई
सौदान सिंह रायपुर
शिवप्रकाश लखनऊ
राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश
विनोद तावड़े महाराष्ट्र
विनोद सोनकर, सांसद उत्तर प्रदेश
विश्वेश्वर टूडू, सांसद ओडिशा
सत्या कुमार आंध्रप्रदेश
सुनील देवधर, महाराष्ट्र
अरविंद मेनन दिल्ली
हरीश द्विवेदी, सांसद उत्तर प्रदेश
पंकजा मुंडे, महाराष्ट्र
ओमप्रकाश धुर्वे मध्यप्रदेश
अनुपम हाजरा पश्चिम बंगाल
डॉ. नरेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर
विजया राहटकर महाराष्ट्र
अलका गुर्जर राजस्थान
कोषाध्यक्ष प्रदेश
राजेश अग्रवाल उत्तरप्रदेश
सह-कोषाध्यक्ष प्रदेश
सुधीर गुप्ता, सांसद मध्यप्रदेश
केंद्रीय कार्यालय सचिव प्रदेश
महेंद्र पांडेय  उत्तराखंड
प्रभारी राष्ट्रीय आईटी सेल एवं सोशल मीडिया प्रदेश
अमित मालवीय उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश
तेजस्वी सूर्या, सांसद कर्नाटक
ओबीसी मोर्चा प्रदेश
डॉ. के लक्ष्मण तेलंगाना
किसान मोर्चा प्रदेश
राजकुमार चाहर, सांसद उत्तरप्रदेश
अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश
लाल सिंह आर्य मध्यप्रदेश
अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश
समीर ओरांव, सांसद झारखंड
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश
जमाल सिद्दीकी महाराष्ट्र
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदेश
अनिल बलूनी, सांसद, मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी उत्तराखंड
संजय मयूख, विधान परिषद सदस्य, सह-प्रभारी बिहार
संबित पात्रा ओडिशा
सुधांशु त्रिवेदी, सांसद उत्तरप्रदेश
सैयद शाहनवाज हुसैन बिहार
राजीव प्रताप रूडी, सांसद बिहार
नलिन एस कोहली दिल्ली
राजीव चंद्रशेखर, सांसद कर्नाटक
गौरव भाटिया उत्तर प्रदेश
सैय्यद जफर इस्लाम, सांसद उत्तर प्रदेश
टॉम वडक्कन केरल
संजू वर्मा मुंबई
गोपाल कृष्ण अग्रवाल दिल्ली
इकबाल सिंह लालपुरा पंजाब
सरदार आरपी सिंह दिल्ली
राज्यवर्धन सिंह राठौर, सांसद राजस्थान
अपराजिता सारंगी, सांसद ओडिशा
हिना गावित, सांसद महाराष्ट्र
गुरुप्रकाश बिहार
मम्होनलुमो किकोन, विधायक नागालैंड
नुपुर शर्मा दिल्ली
राजू बिष्ट, सांसद पश्चिम बंगाल
केके शर्मा दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu