जबलपुरमध्य प्रदेश

बाइक सवार को ओमनी चालक ने मारी टक्कर मौके पर मौत

भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना

जबलपुर यशभारत। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंजनी धाम के पास एक ओमनी चालक ने वहां को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक सवार के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों को भीड़ जमा हो गई दुर्घटना की सूचना मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

इस दुर्घटना के संबंध में भेड़ाघाट पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आमा हिनौता निवासी 62 वर्षीय बाला राम पिता घूर सिंह बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था इसी दौरान भेड़ाघाट से जबलपुर की ओर जा रहे ओमनी चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई को उपरांत शव को अपने कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए टक्कर मारने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने मर्ग कायम जांच में लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button