कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

खितौला बैंक डकैती का सोना और आरोपी बिहार एसटीएफ ने पकड़े

जबलपुर यश भारत। बिहार STF ने MP के बैंक में लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को दबोचा, 3 करोड़ का सोना मिला
बिहार पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर जिला के खितौला थाना के इसाफ बैंक की शाखा में 11 अगस्त 2025 को हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जांच में बिहार से जुड़े लुटेरों की जानकारी मिलने पर बिहार एसटीएफ ने डीएसपी आनंद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की.

बिहार STF ने बैंक में लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को दबोचा,और उनके पास से 3 करोड़ का सोना मिला
मध्य प्रदेश के जबलपुर में इसाफ बैंक की शाखा से 14.87 किग्रा सोने के आभूषण व पांच लाख नकद लूट के मामले में बिहार एसटीएफ ने गया जी जिले से दो अभियुक्तों राजेश दास उर्फ आकाश दास और इंद्रजीत दास को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग तीन करोड़ रुपये बाजार मूल्य का 3.112 किग्रा सोना भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार राजेश दास पर बिहार के विभिन्न जिलों के साथ ही झारखंड, छतीसगढ़ और ओडिशा राज्य के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

बिहार पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर के खितौला थाना के इसाफ बैंक की शाखा में 11 अगस्त 2025 को हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जांच में बिहार से जुड़े लुटेरों की जानकारी मिलने पर बिहार एसटीएफ ने डीएसपी आनंद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान एक अपराधी की पहचान डोभी थाना के बीजा टोला निवासी राजेश दास उर्फ आकाश दास के रूप में हुई। राजेश दास पर गया के बाराचट्टी, शेरघाटी, जमुई के चकाई, रोहतास के नोखा, गिरिडीह के निमियाघाट, बेंगाबाद, बांका के चांदन, सासाराम के मुफ्फसिल, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ कोतवाली और ओडिसा के बीरभूमि पुलिस थाने में कांड दर्ज हैं।

इनके अलावा शेरघाटी थाना के भरारी निवासी इंद्रजीत दास उर्फ सागर की भी पहचान हुई। इनको छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उक्त घटना में लूटी गई विभिन्न प्रकार के तीन करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों की बरामदगी हुई। बिहार एसटीएफ के मुताबिक पूछताछ रिपोर्ट तैयार की गयी है। संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों का पता लगाया जा रहा है। आगे की कार्यवाही जबलपुर पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button