जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
बड़ी खबर: सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया समेत कई अकाली नेता हिरासत में

मोहाली, पंजाब, पंजाब के मोहाली जिले से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया है।हिरासत में लिए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम किसी विरोध प्रदर्शन या संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकने के लिए उठाया गया है। पंजाब पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस घटना के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में रोष देखने को मिल रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।







