देश

आज से टोल पर बड़ा बदलाव: कैश खत्म, बिना FASTag वालों को देना होगा 25% ज्यादा

बिना डिजिटल पेमेंट के अब टोल पार करना संभव नहीं

नई दिल्ली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के टोल प्लाजा पर आज से नया नियम लागू कर दिया है। अब हाईवे पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे बिना FASTag वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नए नियम के मुताबिक, जिन वाहनों पर FASTag नहीं है, वे UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सामान्य टोल से 25% अधिक शुल्क देना होगा। यानी ₹100 के टोल के बदले ₹125 चुकाने होंगे। बिना डिजिटल पेमेंट के अब टोल पार करना संभव नहीं होगा।

यदि कोई वाहन चालक टोल भुगतान नहीं करता है, तो उसके वाहन नंबर पर ई-नोटिस भेजा जाएगा। इसे 3 दिन के भीतर भरना अनिवार्य होगा, अन्यथा दोगुना जुर्माना देना पड़ेगा।

NHAI ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे अपने FASTag का बैलेंस और KYC स्थिति तुरंत जांच लें। KYC अधूरी होने या FASTag ब्लैकलिस्ट होने की स्थिति में भी टोल पर दिक्कतें आ सकती हैं इस नई व्यवस्था का उद्देश्य टोल प्लाजा पर पारदर्शिता बढ़ाना और यातायात को सुगम बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button