इंदौरदेशमध्य प्रदेश

NDA को बड़ा झटका, भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह का नामांकन रद्द, चिराग ने दिया था टिकट

9वीं पास हैं एकट्रेस सीमा सिंह

NDA को बड़ा झटका, भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह का नामांकन रद्द, चिराग ने दिया था टिकट

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सारण जिले की मढ़ौरा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह समेत चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र तकनीकी त्रुटियों के कारण रद्द कर दिए गए हैं। एनडीए खेमे के लिए इसे झटका माना जा रहा है, जिससे अब ये मुकाबला मुख्य रूप से राजद और जनसुराज के बीच हो सकता है।

seema singhसीमा सिंह का नामांकन रद्द

छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में तब बड़ा सियासी भूचाल आ गया, जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी खामियां पाए जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने ये कार्रवाई की। सीमा सिंह के साथ निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार का पर्चा भी रद्द हो गया। इस कार्रवाई से न केवल लोजपा (रामविलास) के समर्थकों में निराशा है, बल्कि मढ़ौरा का चुनावी समीकरण भी अब पूरी तरह से बदल गया है। बिहार एनडीए की ओर से ये सीट चिराग पासवान के कोटे में दी गई थी।

बिहार NDA को बड़ा झटका

सीमा सिंह को मढ़ौरा में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था और उनका नामांकन रद्द होना एनडीए खेमे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। रद्द हुए उम्मीदवारों में जदयू से बागी होकर निर्दलीय नामांकन करने वाले अल्ताफ आलम राजू भी शामिल हैं, जो पिछली बार इस सीट से चुनाव लड़े थे। निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी नामांकन नियमानुसार जांच प्रक्रिया के तहत रद्द किए गए हैं।

9वीं पास हैं एकट्रेस सीमा सिंह

सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत की फेमस एक्ट्रेस हैं और राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने उतरी थीं। उनके चुनावी शपथपत्र के अनुसार, उन्होंने वर्ष 1999 में ठाणे (महाराष्ट्र) स्थित द रेम हेगर हिंडे हाई स्कूल, डोंबिवली (पूर्व) से नौवीं कक्षा की परीक्षा पास की थीं। हालांकि, नामांकन रद्द होने से उनकी जनसेवा की पारी शुरू होने से पहले ही रुक गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button