भोपाल
भोपाल: बावड़ी में डूबने से युवक की मौत

भोपाल: बावड़ी में डूबने से युवक की मौत
भोपाल,यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके से रोशन बाग-पुष्पा नगर क्षेत्र में स्थित एक बावड़ी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भगवानचंद माली (पिता भंवरलाल), उम्र लगभग 35 वर्ष, के रूप में हुई है। वह रोशन बाग-पुष्पा नगर में एक बावड़ी में डूब गया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ऐशबाग थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बावड़ी से बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि युवक के डूबने के कारणों का पता लगाया जा सके।







